होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोदी सरकार ने E Cigarette पर लगाया बैन, साथ ही रेल कर्मचारियों को दिया 78 दिनों के बोनस का तोहफा

मोदी सरकार ने E Cigarette पर लगाया बैन, साथ ही रेल कर्मचारियों को दिया 78 दिनों के बोनस का तोहफा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में कैबिनेट ने ई-सिगरेट पर पाबंदी का फैसला लिया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने फैसले पर अमल के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक सिगरेट के इम्पोर्ट, प्रोडक्शन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ई-सिगरेट के प्रोमोशन पर भी रोक लगाई गई है।

बता दें कि हाल ही में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स द्वारा Prohibition of E Cigerettes Ordinance2019 को जांचा गया था। ग्रुफ ऑफ मिनिस्टर्स ने इसमें मामूली बदलाव का सुझाव दिया था।

इसके साथ ही सरकार ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से रेलवे के 11 लाख 52 हजार कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। इस पर रेलवे को 2024 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

बता दे ई सिगरेट का सेवन करने से व्यक्ति को डिप्रेशन होने की संभावना दोगुनी हो जाती है। एक शोध के मुताबिक जो लोग ई सिगरेट का सेवन करते हैं, उन्हे हार्ट अटैक से होने वाला खतरा 56 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं लंबे समय तक इसका सेवन करने से ब्लड क्लोट की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।


संबंधित समाचार