होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोबाइल कंपनी एयरटेल ने मानी अपने ऐप में सुरक्षा की खामी, हो सकता था डाटा चोरी

मोबाइल कंपनी एयरटेल ने मानी अपने ऐप में सुरक्षा की खामी, हो सकता था डाटा चोरी

 

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एयरटेल ने शनिवार को अपने ऐप में सुरक्षा खामी की बात स्वीकार की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल ऐप के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस में बग का पता चला था। इससे हैकर्स यूजर्स के नंबरों के आधार पर उनकी निजी जानकारियां चोरी कर सकते थे। हालांकि, अभी डेटा के साथ छेड़छाड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है।

बग की वजह से करोड़ों यूजर्स के नाम, ईमेल, जन्मदिन और पता की जानकारी लीक होने का खतरा था। एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि ऐप में मौजूद बग की समस्या को सुलझा लिया गया है। कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म सुरक्षित हैं। उपभोक्ताओं की निजता कंपनी लिए सबसे अहम है। इसलिए हम उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर समाधान लाते हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, सितंबर 2019 तक एयरटेल के 32.50 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे। भारत में वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के बाद यह टेलीकॉम क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसी साल अक्टूबर में लोकल सर्च सर्विस जस्टडायल के एपीआई में भी बग आ गया था। इसके चलते ऐप के 15 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हुआ था। भारत में फिलहाल डेटा की सुरक्षा पर कोई विशिष्ट कानून नहीं है।


संबंधित समाचार