होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर खोला भारत का खाता

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर खोला भारत का खाता

 

भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। 

मीराबाई चानू ने 49 किग्रा कैटेगरी में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजह का भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम भार उठाया। भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक जिताया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था। तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भारत उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। 

यह भी पढ़ें- महामारी के बीच नई उम्मीदों के साथ Tokyo Olympics की रंगारंग शुरुआत,यहां पढ़ें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें


संबंधित समाचार