होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में इन चार दवा कंपनियों पर होगी कार्रवाई, कीमत से 68 हजार रुपये महंगी बेची दवाई

हरियाणा में इन चार दवा कंपनियों पर होगी कार्रवाई, कीमत से 68 हजार रुपये महंगी बेची दवाई

 

Chandigarh-Haryana News : हरियाणा में कुछ दवा कंपनियां अपनी दवाइयां सरकार की तरफ से निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम में बेच रही हैं। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने एक महीने की जांच के बाद चार दवा कंपनियों की पांच दवाएं पकड़ीं हैं। इनमें से एक दवा का दाम तो तय मूल्य से 68 रुपये ज्यादा लिखा मिला और उसे उसी दाम पर बेचा भी गया। अब ड्रग कंट्रोलर ने इन दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनपीपीए (राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण) को केस भेज दिया है। एनपीपीए निर्धारित कानून के तहत इन पर कार्रवाई करेगी।

पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर औचक निरीक्षण 

हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन दवा की कीमतों की भी निगरानी करता है। विभाग की ओर से जनवरी में पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दवाइयां ऐसी मिली, जिसके कवर पर जो एमआरपी लिखी थी, वह निर्धारित कीमत से ज्यादा मिली है। इनमें दो दवा कंपनियां हिमाचल और एक दिल्ली व एक सिक्किम की है। ये दवाइयां फंगल इंफेक्शन, एंटीबायोटिक व बैक्टिरियल इंफेक्शन में इस्तेमाल की जाती हैं।

सरकार की ओर से एक ट्रोल फ्री नंबर 1800-180-2413 जारी किया गया

हरियाणा में दवा की कीमतों पर नियंत्रण के लिए राज्य में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (पीएमआरयू) खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य करती है। इसका मकसद होता है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार की निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक ट्रोल फ्री नंबर 1800-180-2413 जारी किया गया है।


संबंधित समाचार