होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फिर विवादों में सिंगर मासूम शर्मा, सरपंच को मंच से उतारकर बोले- 'MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता'

फिर विवादों में सिंगर मासूम शर्मा, सरपंच को मंच से उतारकर बोले- 'MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता'

 

Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो वे किसी को कुछ नहीं समझते। 

मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था। सिंगर के इस तरह सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम

दरअसल, 18 फरवरी को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा व बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। धर्मवीर यूटयूबर हैं, जिसमें वो धरमू के नाम से फेमस हैं। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर आए थे।

विवाद रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और घंटेभर प्रोग्राम चला। मासूम ने एक ही गाना गाया था, तभी विवाद हो गया। करीब 400 लोग आए हुए थे।

एक घंटा ही चल पाया शो

यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। शो में जींद व मुआना से कई युवा आए हुए थे। युवाओं की बाउंसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई और मारपीट तक नौबत आ गई। ऐसे में शो को बीच में बंद करना पड़ा, इससे विवाद बढ़ गया।

मासूम शर्मा की बहन कविता की जींद के मुआना में यूटयूबर धरमू के साथ शादी हो रखी है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी। 25वीं सालगिराह पर पहली बार ही प्रोग्राम रखा था। इसमें करीबियों को बुलाया गया था और गांव में कार्ड बांटे थे।


संबंधित समाचार