होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मारुति सुजुकी ने की कंपनी में छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

मारुति सुजुकी ने की कंपनी में छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

 

देश के ऑटो सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने 3,000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा ऑटो इंडस्ट्री में नरमी को देखते हुए अस्थायी कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया है।

हालांकि मारुति सुजुकी में काम कर रहे स्थायी कर्मचारियों पर इसका असर नहीं होगा। बताया गया है कि यह बिजनेस का हिस्सा है, जब मांग बढ़ती है तो कॉन्ट्रैक्ट पर ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती की जाती है. वहीं, जब मांग घटती है तो उनकी संख्या कम की जाती है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी से जुड़े करीब 3,000 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी चली गई है।

आपको बता दें ऑटो सेक्टर में 19 साल में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले इसी तरह की गिरावट 2008-09 और 2013-14 के आसपास के समय में देखी गई थी। सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के मुताबिक देश में सभी तरह के व्हीकल्स की सेल में भारी कमी आई है। पिछले साल जुलाई की तुलना में इस साल जुलाई में कारों की बिक्री 35.95 फीसदी गिरी है। वहीं कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 37.48 फीसदी घटी है। सभी तरह के यात्री वाहनों की बिक्री 30.98 फीसदी घटी है जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.82% घटी है। सियाम के अनुसार अब तक करीब साढ़े तीन लाख अस्थायी और कैजुअल नौकरियां जा चुकी हैं और दस लाख लोगों की नौकरी खतरे में है।

 


संबंधित समाचार