होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

14 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें इस दिन क्या करें और क्या भूलकर भी न करें

14 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें इस दिन क्या करें और क्या भूलकर भी न करें

 

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य की पूजा, नदियों में स्नान, देव दर्शन और दान से विशेष पुण्य फल मिलता है। वहीं ज्योतिष की मानें तो इस संक्रांति का वाहन बाघ और उप वाहन घोड़ा होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का पराक्रम बढ़ सकता है और दूसरे देशों से भारत के संबंध और अधिक मजबूत हो सकते हैं। विद्वान और शिक्षित लोगों के लिए ये संक्रांति शुभ रहेगी। लेकिन अन्य कुछ लोगों में डर बढ़ सकता है। अनाज बढ़ेगा और महंगाई पर नियंत्रण भी रहेगा। चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गायत्री आराधना और सूर्य पूजा के महत्व के बारे में।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 
मकर संक्रांति तिथि-  शुक्रवार, 14 जनवरी 
मकर संक्रांति पुण्य काल-  दोपहर 02:43 से शाम 05:45 बजे तक 
मकर संक्रांति महा पुण्य काल दोपहर-  02:43 से 04:28 तक

मकर संक्रांति पर क्या करें 
- मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन घर में नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। इसके साथ ही पानी में काले तिल डालकर भी स्नान कर सकते हैं।
- इस दिन काले तिल दान का विशेष महत्व है। ऐसा करने से शनि देव और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। 
- इस दिन तिल का पानी पीने, तिल का लड्डू खाने और तिल का उबटन लगाने की खास परंपरा है।
- धार्मिक दृष्टि से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। जिसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है। 

मकर संक्रांति पर क्या न करें 
कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन आदि से परहेज करना चाहिए। इस दिन स्नान और दान से पूर्व भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर आए किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन दान अवश्य करें।

यह भी पढ़ें- बेस्ट हिंदी शुभकामना संदेश भेजकर दे अपनों को बधाई, कहें- इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए...


संबंधित समाचार