होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Maharashtra: शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल ने इन विधायकों ने दिलाई शपथ

Maharashtra: शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल ने इन विधायकों ने दिलाई शपथ

 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन के 40 दिन बाद यानी आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। दोनों तरफ से कुल 18 विधायकों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने मंत्रीपद की शपथ दिलाई। इसमें दोनों दलों से 9-9 विधायकों को शामिल किया गया हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार का पहला चरण होगा। इसके बाद कुछ और लोगों को कैबिनेट में पद सौंपा जा सकता है।

दिल्ली में लगी नामों पर मुहर
बता दें कि एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 30 जून को शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई को सदन में बहुमत सिद्ध किया था। इसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। बता दें कि दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद ही मंत्रियों के नामों पर सहमति बनाई गई है।

शिंदे गुट से इन विधायक को मिला पद  
* दादा भुसे
* शंभुराजे देसाई
* संदीपान भुमरे
* उदय सामंत
* तानाजी सावंत
* अब्दुल सत्तार
* दीपक केसारकर
* गुलाबराव पाटिल
* संजय राथौड़

बीजेपी से मंत्रिमंडल में इन्होंने बनी जगह
* चंद्रकांत पाटिल
* सुधीर मुनगंटीवार
* गिरीश महाजन
* सुरेश खाडे
* राधाकृष्ण विखे पाटिल
* रविंद्र चव्हाण
* मंगल प्रभात लोढा
* विजयकुमार गावित
* अतुल सावे. 

यह भी पढ़ें- खाटूश्यामजी मेले में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत; पीएम ने जताया शोक


संबंधित समाचार