होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश भर में कम हुए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

देश भर में कम हुए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

 

देश में एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती आई है। 1 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया। इस दौरान ऑल इंडियन कंपनी ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों पर कटौती करते हुए 61 रुपए की कटौती की है। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए हैं नए रेट। इसके मुताबिक और दिल्ली में 14 किलो वाले गैस सब्सिडी सिलेंडर के दाम 744 रुपए हो गई है। जो पहले 805 थी। दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों कोलकाता मुंबई चेन्नई में भी गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

कोलकाता में अब गैस सिलेंडर 744 का हो गया है मुंबई में 714 का और चेन्नई में 761 हो गया है जिसके पहले दाम ज्यादा थे। इसके अलावा ऑयल कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में भी कटौती की है इसके रेट में ₹96 सस्ता किया गया है दिल्ली में 19 किलो ग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 1285 का हो गया है।जो पहले 1381 रुपए का था। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1348, मुंबई में 1234 और चेन्नई में 1402 रुपये हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में कटौती की थी और एक बार फिर अब यह कटौती की गई है। 1 अप्रैल 2020 नए वित्तीय वर्ष के मुताबिक अब सिलेंडर की कीमत यह तय की गई है।


संबंधित समाचार