होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बड़ा झटका : आज फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, फरवरी में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी

बड़ा झटका : आज फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, फरवरी में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी

 

देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है।

ऐसे में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बता दें कि इस महीने यानि फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। 

जानिए इस माह में कब -कब बढ़े सिलेंडर के दाम 

आपको बता दें कि फरवरी में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने सबसे पहले 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। वही, अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


संबंधित समाचार