होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

LIC Jeevan Pragati Plan: महीने में सिर्फ 6000 रुपये करें जमा और पाएं लाखों, जानें पूरी अपडेट 

LIC Jeevan Pragati Plan: महीने में सिर्फ 6000 रुपये करें जमा और पाएं लाखों, जानें पूरी अपडेट 

 

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान निकालती रहती है। एलआईसी की एक ऐसी ही जीवन प्रगति प्लान पॉलिसी है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। एलआईसी के इस प्लान की खासियत यही है कि आप बहुत छोटा निवेश कर भी लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। दरअसल आपको हर महीने 6000 रुपये जमा कर 28 लाख रुपये फंड बना सकते हैं।

इस पॉलिसी में निवेशकों को हर दिन 200 रुपये यानी एक महीने में 6000 रुपये जमा करने होते हैं। अगर आप 20 साल तक इसमें पैसा लगाते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर पूरे 28 लाख का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको रिस्क कवर भी मिलेगा।

अगर पॉलिसी के दौरान जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को पॉलिसी के पैसे दिए जाएंगे। इस की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेशकों का रिस्क कवर हर 5 साल में बढ़ता है। यानी 5 साल में आपको मिलने वाली अमाउंट में इजाफा हो जाता है।

  1. इस पॉलिसी का टर्म न्यूनतम 12 साल है और अधिकतम 20 साल है।
  2. इस पॉलिसी की अधिकतम निवेश आयु 45 साल है।
  3. यह योजना नॉन-लिंक्ड, बचत और सुरक्षा का फायदा देती है।
  4. इसमें आपको सालाना, तिमाही और छमाही के आधार पर प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
  5. सम एस्योर्ड के रूप में न्यूनतम 5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
  6. इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
  7. सरेंडर मूल्य भी ले सकते हैं
  8. आपको बता दें अगर पॉलिसी धारक ने 3 साल तक प्रीमियम भरा है तो वह पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है और सरेंडर मूल्य मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- SBI ने दिया बड़ा तौहफा, 5 लाख रुपए तक के ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क


संबंधित समाचार