होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सीएम हाउस जाने के दौरान दरोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, छात्र बोले - हमलोग डटे रहेंगे

सीएम हाउस जाने के दौरान दरोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, छात्र बोले - हमलोग डटे रहेंगे

 

Patna News:  पटना में दरोगा और सिपाही भर्ती परीक्षा जल्दी कराने  की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से पैदल मार्च निकाला। सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन, पुलिस ने डाक बंगला चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुके। इसी बीच कई अभ्यर्थी कोतवाली थाने के पास पहुंच गए। अभ्यर्थी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। 

कोतवाली के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया

कोतवाली के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने काफी समझाया लेकिन जब वह नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिखे। वहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा  रही है। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला का पैर टूट गया। कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं। इन सबके बावजूद हमलोग डटे रहेंगे। 

अभ्यर्थियों का कहना कि लगभग दो साल से दरोगा बहाली 

अभ्यर्थियों का कहना कि लगभग दो साल से दरोगा बहाली नहीं हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई मंचों से घोषणा कर रहे हैं। लेकिन, बीपीएसएससी की ओर से इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। हमलोग के मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पुलिस ने काफी समझाया लेकिन जब वह नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिखे। वहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा  रही है। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला का पैर टूट गया। 


संबंधित समाचार