होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत रत्न से सम्मानित हुए लाल कृष्ण आडवाणी, राष्ट्रपति ने घर जाकर दिया देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत रत्न से सम्मानित हुए लाल कृष्ण आडवाणी, राष्ट्रपति ने घर जाकर दिया देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

 

Lal Krishna Advani Bharat Ratna: BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा है, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि आडवाणी का स्वस्थ्य ठीन नहीं होने की वजह से वह शनिवार को राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच सके थे। 

इससे पहले भी आडवाणी को साल 2015 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उस समय भी आडवाणी को तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके घर जाकर सम्मानित किया था, उस समय भी वह बीमार चल रहे थे उनकी उम्र 90 साल थी। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

राजनीतिक करियर

आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कई वर्षों तक आडवाणी राजस्थान में आरएसएस प्रचारक के काम में लगे रहे। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- देश की चार महान शख्सियत को मिला भारत रत्न, स्वास्थ्य कारणों की वजह से आडवाणी नहीं हुए शामिल

वीडियो देखें


संबंधित समाचार