होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कुरुक्षेत्र: हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 यात्री घायल

कुरुक्षेत्र: हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 यात्री घायल

 

इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के पास हरियाणा रोडवेज की बस पलटने से बस में सवार दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में लगभग 60 सवारियां बैठी थी। बस भिवानी से चंडीगढ़ जा रही थी।

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस के चालक का इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया जिससे बस पास के खेत में पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बची हुई सवारियों को अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य तक भेजा।

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: पदक जीतने के बाद स्वदेश लौटीं मीराबाई चानू, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित


संबंधित समाचार