होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कुरुक्षेत्र: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का राष्ट्रव्यापी उपवास

कुरुक्षेत्र: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का राष्ट्रव्यापी उपवास

 

AAP Haryana Latest News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी उपवास रखा गया। इस कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की ओर से कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर प्रदेशस्तरीय उपवास और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया।

इसमें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया।

BJP की वाशिंग मशीन में डलकर नवीन जिंदल साफ हो गए: सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही। भारत के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी सिटिंग सीएम को चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया हो।

पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को अपने कब्जे में किया हुआ है। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जनता के बीच होंगे। सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी उनसे डरी हुई है। भ्रष्टाचारी लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की भूमि से नवीन जिंदल को कोयला चोर कहा था, उनको ही पार्टी में शामिल करके यहां से उम्मीदवार बना दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन में डालकर नवीन जिंदल साफ हो गए हैं। नवीन जिंदल के ऊपर करीब 10 से ज्यादा मामले दर्ज है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अब देश की जनता सतर्क हो गई है जो लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी।

अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट: अनुराग ढांडा

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। देश के 25 राज्यों में अरविन्द केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी समर्थकों और जनता ने उपवास रखा है।

बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश की जनता में आक्रोश है। प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलतफहमी है कि अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे रखकर चुनाव जीत लेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मैदान में अरविंद केजरीवाल का सामना करें। एक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हजारों अरविंद केजरीवाल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।

इस बार हरियाणा में भी "इंडिया" गठबंधन बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा के बेटे को जेल में डालने का सबक देश और प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी। इस बार जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़ें- World Health Day 2024: 7 अप्रैल मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? इस बार इस थीम पर है आधारित, जानें


संबंधित समाचार