होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कुल्लू: राउगी में मकान जलकर हुआ राख, छह लाख का नुकसान, जिंदा जली एक गाय

कुल्लू: राउगी में मकान जलकर हुआ राख, छह लाख का नुकसान, जिंदा जली एक गाय

 

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी (Kharahal Valley) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां राउगी गांव में एक मकान में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई। शुक्रवार देर शाम को काष्ठकुणी शैली के दो मंजिला मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में एक गाय जिंदा जल गई और दो अन्य गाय झुलस गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह मकान टिकम राम का है। इस मकान में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इस पर दमकल विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि आगजनी में करीब छह लाख का नुकसान और 15 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अलावा प्लम का बगीचा, घास तथा दो गाय को बचा लिया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- Himachal: HPU के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार बने BJP के राज्यसभा उम्मीदवार


संबंधित समाचार