होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP के हुए Kuldeep Bishnoi, दिल्ली में थामा पार्टी का दामन

BJP के हुए Kuldeep Bishnoi, दिल्ली में थामा पार्टी का दामन

 

आदमपुर (Adampur) के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) आज भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद गुरुवार को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा आज उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी और पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कुलदीप ने यह साफ कर दिया है कि आगे की राजनीति वे और उनके पुत्र खुद करेंगे। उनकी पत्नी रेणुका चुनाव में शामिल नहीं होंगी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। कुलदीप ने कहा कि उन्होंने एक साधारण से कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने हजकां और बीजेपी के रिश्ते को चोली दामन का साथ बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच मतभेद जरूर हुए, पर मन भेद कभी नहीं। कुलदीप ने पीएम मोदी को सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया और कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई नीतियों से काफी प्रभावित हूं। आठ साल में किसी भी सीएम का बेदाग रहना एक बड़ी बात है। आज भी उनका कुर्ता बिल्कुल साफ है।

बता दें कि कुलदीप बिश्नोई ने गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ (OP Dhankar) भी मौजूद रहे। इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में बिश्नोई समाज का एक बड़ा वर्ग है। कुलदीप के पार्टी में आने से राजस्थान को भी लाभ होगा। कुलदीप बिश्नोई एक मृदुभाषी और सौम्य नेता हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी में कभी उचित सम्मान नहीं मिला।

वहीं सीएम मनोहर लाल ने इस पर कहा कि मैं कुलदीप बिश्नोई का, उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई का भाजपा में स्वागत करता हूं। कुलदीप बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। बिश्नोई के आने से भाजपा को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- आज भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई, CM मनोहर लाल की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता


संबंधित समाचार