होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई, CM मनोहर लाल की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता

आज भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई, CM मनोहर लाल की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता

 

आदमपुर (Adampur) के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) आज भाजपा में शामिल होंगे। वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद गुरुवार को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा आज उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी और पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता लेंगी। कुलदीप ने यह साफ कर दिया है कि आगे की राजनीति वे और उनके पुत्र खुद करेंगे। उनकी पत्नी रेणुका चुनाव में शामिल नहीं होंगी।

पहले भी भाजपा से हो चुका है गठबंधन
बता दें कि कुलदीप बिश्नोई का कांग्रेस छोड़ना तो पहले से ही तय था। इस्तीफा देने से पहले कुलदीप बिश्नोई CM मनहोर लाल (CM Manohar Lal) से लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (JP Nadda) से भी मिल चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई ने 2009 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। इस चुनाव में पार्टी के सात विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद पार्टी में कुलदीप और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ही रह गए थे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया।

दोनों दलों ने गठबंधन के तहत 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा। इस में भाजपा ने 8 सीटों पर और हजकां ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा। हजकां अपने कोटे की दोनों सीटें बुरी तरह से हार गई, जबकि भाजपा ने अपनी 7 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में जब सीटों का बंटवारा नहीं हुआ तो भाजपा के साथ हजकां का गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में करके फिर से घर वापसी की।

यह भी पढ़ें- Hansi: हमलावरों ने घर में घुसकर सास-बहू पर बरसाई गोलियां, दोनों की मौत


संबंधित समाचार