होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृति सेनन ने किराये पर लिया अमिताभ बच्चन का ड्युपलेक्स फ्लैट, 10 लाख होगा किराया

कृति सेनन ने किराये पर लिया अमिताभ बच्चन का ड्युपलेक्स फ्लैट, 10 लाख होगा किराया

 

अमिताभ बच्चन बीते दिनों अपनी एक प्रॉपर्टी बैंक को किराये पर देने के लिए चर्चा में थे। अब खबर है कि कृति सेनन भी उनकी किरायेदार बन गई हैं। बिग बी ने 2 साल के लिए अंधेरी इलाके में स्थित अपना ड्युप्लैक्स फ्लैट कृति सेनन को दिया है। बताया जा रहा है कि कृति इसके लिए 10 लाख रुपये महीने अदा करेंगी। यह फ्लैट 27वें और 28वें फ्लोर पर है। कृति ने इसके लिए तगड़ी सिक्योरिटी मनी भी दी है। 

जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अपनी ड्युपलेक्स प्रॉपर्टी कृति सेनन को रेंट पर दी है। अग्रीमेंट की रजिस्ट्री 12 नवंबर को हो चुकी है। इसकी समयावधि 16 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2023 दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स हैं कि कृति सेनन ने इसके लिए 60 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी भी दी है। 

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सितंबर में अपनी जुहू की प्रॉपर्टी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को दे चुके हैं। बैंक इसका हर महीने 18.9 लाख रुपये किराया देगा। हर 5 साल में इसका 25 प्रतिशत रेंट बढ़ जाएगा। वहीं शुरुआती 5 साल में 18,90,000 रुपये हर महीने देने होंगे। 5 साल के बाद 23,62,500 रुपये और 10 साल बाद 29,53,125 रुपये देने होंगे। 

यह भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्टर अंकित मोहन बने पिता, पत्नी रुचि सर्वण ने बेटे को दिया जन्म


संबंधित समाचार