होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Knowledge: रोते समय आंखों में क्यों आते हैं आंसू? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Knowledge: रोते समय आंखों में क्यों आते हैं आंसू? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

 

दुनिया में कोई भी व्यक्ति रोना पसंद नहीं करता है, लेकिन जिंदगी में कई ऐसे प्यार और दुख के मौके होते है जब न चाहते हुए भी लोगों की आंखों से आंसू निकल ही जाते हैं। कहते हैं कि आंसुओं का संबंध हमारी मनोदशा से जुड़ा होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब दुख होता हैं तो अचानक अपने-आप हमारी आंखों से क्यों निकलने लगते हैं? इसकी वजह पुरी तरह से वैज्ञानिक है। आज हम आपको इसके बारे में पूरे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

रोने की कई वजह होती हैं
आपको बता दें कि इंसानों के आंखों से आंसू सिर्फ किसी दुख, परेशानी या बेहद खुशी के मौके पर ही नहीं आते हैं, बल्कि ये किसी खास गंध या चेहरे पर तेज हवा के लगने से भी आ जाते हैं। इसके अलावा प्याज काटने पर भी आंसुओं की धारा बहना आम बात है।

आंसू के प्रकार
बता दें कि वैज्ञानिकों ने आंसुओं को मुख्य रूप से तीन श्रेणी में बांटा है। इसकी पहली श्रेणी है बेसल। ये एक तरह के नॉन-इमोशनल (Non-Emotional) आंसू होते हैं, जो आंखों को सूखा होने से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। दूसरी श्रेणी में भी नॉन-इमोशनल आंसू ही हैं। ये आंसू किसी खास गंध पर प्रतिक्रिया के कारण आते हैं, इसमें प्याज काटने या फिनाइल जैसी तेज गंध पर आने वाले आंसू भी शामिल हैं।

क्राइंग आंसू इमोशनल होते हैं
इसके बाद आती है आंसुओं की तीसरी श्रेणी जिसे क्राइंग आंसू कहा जाता हैं। क्राइंग आंसू भावनात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर ही बहते हैं। दरअसल, इंसान के दिमाग में एक तरह का लिंबिक सिस्टम होता है, जिसमें दिमाग का हाइपोथैलेमस होता है। ये हिस्सा नर्वस सिस्टम से सीधे जुड़ा रहता है। जैसे ही इस सिस्टम का न्यूरोट्रांसमीटर संकेत देता है वैसे ही भावना के एक्सट्रीम होने पर हम रो पड़ते हैं। बता दें कि इंसान दुख में ही नहीं, बल्कि गुस्सा या डर लगने पर भी रोने लगता है, कभी-कभी जब दुख या डर दिल में इस तरह बैठ जाता है कि आंसू आना ही बंद हो जाते हैं। जिसे लोग सदमा कहते हैं

प्याज काटते समय इसलिए आते हैं आंसू?
प्याज काटते समय आंखों में आंसू आने की सबसे बड़ी वजह है केमिकल। जिसे सिन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड कहा जाता है। जब हम प्याज को काटते है तो इसमें मौजूद यह केमिकल आंखों में मौजूद लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित करने लगते है, यही कारण आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

रोने के होते हैं कई फायदे
आपको जानकर हैरानी होगी कि रोने के फायदे भी होते हैं। जब आप रोते हैं तो इसके जरिए आपके शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। थोड़े समय के लिए रोना सभी की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। कभी-कभी रोने से आप तनाव से मुक्त और अच्छा महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Army Day History: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे, जानें पूरा इतिहास 


संबंधित समाचार