होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, परेड में नारी शक्ति ने दिखाई अपनी ताकत

राजपथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, परेड में नारी शक्ति ने दिखाई अपनी ताकत

 

देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर हर साल की तरह परेड आयोजित हुई। इसमें ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। 

उपग्रह भेदी हथियार 'शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन' और हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकाप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा है। राजपथ पर राष्ट्र की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की। 

स्कूली बच्चे नृत्य और संगीत के माध्यम से युगों पुरानी योग परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देंगे। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइक पर सेना के जवानों और वीरांगनाओं के डेयर डेविल एक्ट से सभी लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?


संबंधित समाचार