होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कभी लाल किले का रंग हुआ करता था सफेद, जानें इससे जुड़े फैक्ट्स

कभी लाल किले का रंग हुआ करता था सफेद, जानें इससे जुड़े फैक्ट्स

 

लाल किला भारत की ऐतिहासिक इमारत है जो की देश के इतिहास को दर्शाता है। इसे मुगलों के पांचवे बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। भारत की इस धरोहर को यूनेस्कों ने साल 2007 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया। लेकिन क्या आपको इसके असली नाम या रंग के बार में पता है? 

लाल किले का असली रंग 

लाल किले को सभी लोग उसके रंग की वजह से पहचानते है। क्योंकि लाल किला दिखने में लाल है इसलिए इसको लाल किला कहा जाता है। लेकिन हमेशा से लाल किले का रंग लाल नहीं था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इस इमारत के कई हिस्से चूना पत्थर से बनाए गए थे, जिसकी वजह से इसका रंग सफेद था। लेकिन समय के साथ जब वो खराब होकर गिरने लगे, तो ब्रिटिशर्स ने उस पर लाल रंग करा दिया। इसी वजह से बाद में इसे 'लाल किला' कहा जाने लगा। 

लाल किले का असली नाम है 'किला-ए-मुबारक 

लाल किले का असली नाम लाल किला नहीं है ब्लकि कुछ और है। इसका असली नाम किला-ए-मुबारक है। इस किले को मुगल शासन ने बनवाया था इसलिए मुगल शासन के शाही परवार के लोग इसे मुबारक किला कहते थे। शाहजहां के बनाए इसी किले में करीब 200 सालों तक मुगल परिवार के वंशजों ने अपना जीवन बिताया है। भारत में 1857 में हुई क्रांति के बाद इस किले पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया।


संबंधित समाचार