होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में फूंकी जान, RR और PBKS पर लटकी तलवार

KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में फूंकी जान, RR और PBKS पर लटकी तलवार

 

IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत ने प्लेऑफ की रेस में जान फूंक दी है. इसके साथ ही केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है. ये सारा समीकरण कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली 4 विकेट की जीत से आया. इस जीत से अब कोककाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ के दरवारे पूरी तरह से खुल गए हैं. तो आइए प्वाइंट्स टेबल के साथ आपको पूरा सिनेरियो समझाते हैं.

KKR की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया, जिसको केकेआर ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ टीम को 2 बहमूल्य अंक मिले, जिसकी बदौलत वो 8वें स्थान से सीधे छठवें स्थान पर पहुंच गई. कोलकाता के पहले 11 अंक थे और वो 8वें स्थान पर बनी हुई थी. इस जीत के बाद अब केकेआर के 13 अंक हो गए हैं और वो पंजाब किंग्स के ठीक बाद छठवें स्थान पर पहुंच गई है.

राजस्थान और पंजाब पर लटकी तलवार

अब छठवें स्थान पर पहुंचने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका खुल गया है. पंजाब किंग्स अपना अंतिम मैच हार जाती है तो उसके भी अंक केकेआर के बराबर हो जाएंगे. दोनों ही टीमें 13-13 अंकों पर पहुंच जाएंगी. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी अपना अंतिम मैच हार जाती है तो उसके भी 14 अंक रह जाएंगे. वहीं अगर केकेआर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला जीत जाती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और वो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में बतौर चौथी टीम जगह बना लेगी. 

कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूद हैं, जिसके 18 अंक है. उसका एक मैच बाकी बचा हुआ है. वहीं दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस है, जिसके 16 अंक है. उसका भी एक मैच बाकी है. तीसरे स्थान पर सनराजर्स हैदराबाद है. वो 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. ये तीनों ही टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है. 

अब टॉप-4 में जगह बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है. राजस्थान 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पांचवें और केकेआर भी 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं. इन टीमों टीमों के अभी भी एक-एक मैच बाकी हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (7वां स्थान), दिल्ली कैपिटल्स (आठवां स्थान), मुंबई इंडियंस (9वें स्थान) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10वां स्थान) आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. अभी इन सभी टीमों का भी आखिरी मैच बाकी है.


संबंधित समाचार