होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 भुवनेश्वर के सिर पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे? जानिए यहाँ 

 भुवनेश्वर के सिर पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे? जानिए यहाँ 

 

IPL 2026: आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. रविवार को टूर्नामेंट में दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हराया, तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को शिकस्त दी। 4 विकेट लेकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। 

भुवनेश्वर ने मुंबई के खिलाफ झटके 4 विकेट 

भुवनेश्वर ने एमआई के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले. इसके साथ ही, उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शानदार छक्का लगाते हुए आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई। आईपीएल 2026 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए भुवनेश्वर कुमार इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में 21 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने अंशुल कंबोज की बादशाहत को खत्म कर दिया है। 

अंशुल 19 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे और एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 16 विकेट चटकाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। राशिद खान 15 विकेट के साथ छठे नंबर पर हैं। 

 हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे 

ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। क्लासेन ने इस सीजन में खेले 11 मुकाबलों में अब तक 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 494 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा 11 मुकाबलों में 475 रन बनाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 468 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 462 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 440 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रन बनाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन 430 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। सैमसन ने रविवार को एलएसजी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 14 गेंदों में 28 रन बनाए। 


संबंधित समाचार