KKR VS GT Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच ईडन-गार्डन्स पर खेला जाएगा, जिसपर सभी की निगाहें टिकी होंगी. एक ओर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात की टीम होगी, जो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी. तो उसके सामने होगी कोलकाता की टीम, जो जीत दर्ज करके 2 अंक हासिल करना चाहेगी. वैसे तो केकेआर अभी पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं है, लेकिन उसके लिए टॉप-4 में पहुंचना काफी मुश्किल है. ऐसे में वह 2 अंक हासिल करके अंतिम-4 में पहुंचने की रेस में खुद को जिंदा रखना चाहेगी.
KKR VS GT : हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL में अब तक गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इसमें 4 मैच गुजरात ने जीते हैं, तो वहीं 1 मैच केकेआर ने जीता है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हाईएस्ट स्कोर 207 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कर 148 रनों का होता है.
KKR VS GT : पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स एक ऐसा मैदान है जहां कप्तान आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। भारत में इसकी पिच सबसे तेज है और यह विशेष रूप से मैच के दूसरे भाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस मैदान पर अब तक IPL 2026 में चार मैच खेले जा चुके हैं और पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हुई है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि शनिवार की रात ईडन-गार्डन्स पर बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
KKR VS GT : वेदर रिपोर्ट
शनिवार को कोलकाता में बारिश की संभावना महज 8 से 10 प्रतिशत है. मुकाबला शम 7.30 बजे से खेला जाएगा और तब भी बारिश की संभावना 10 प्रतिशत रहने वाली है. ऐसे में मैच पर बारिश का थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है. मगर, ये नहीं कहा जा सकता कि मैच बारिश में धुलेगा. चूंकि, बारिश होने के चांसेस काफी कम हैं. तापमान 37 से 29 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 63% रहेगी.
KKR VS GT : लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला आज कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
KKR VS GT : पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
KKR VS GT : दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन