होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कियारा के जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, रोमांटिक कैप्शन हुआ वायरल

कियारा के जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, रोमांटिक कैप्शन हुआ वायरल

 

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 35 साल की हो गई हैं। उन्होंने 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी देर रात बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी कियारा को बर्थडे विश किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

चॉकलेट आइसक्रीम खाती दिखीं कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर कियारा की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पिंक कलर का सलवार-सूट पहने मजे से चॉकलेट आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। फोटो के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, "उसे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जो हर दिन को थोड़ा और मीठा बना देती है... भले ही वो मेरी आइसक्रीम चुरा लेती हो।" उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट वायरल

सिद्धार्थ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कियारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने सिद्धार्थ के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "उसे मेरी तरफ से गले लगाना।" वहीं, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी शेयर कर कियारा को बर्थडे विश किया।

कब हुई थी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी?

बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। वहीं, जुलाई 2025 में यह कपल अपनी नन्ही बेटी सरायाह मल्होत्रा के माता-पिता बना। दोनों इन दिनों अपने पेरेंटिंग फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस लोककथा पर आधारित थ्रिलर फिल्म में तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


संबंधित समाचार