होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर पत्नी को दे ये गिफ्ट

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर पत्नी को दे ये गिफ्ट

 

करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी आयु और अच्छी मैरिज लाइफ के लिए पूरे मन-श्रद्धा से निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में पति को भी चाहिए कि वह अपनी पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें। इसके लिए आप अपनी पत्नी को कोई भी खूबसूरत-सा तोहफा दे सकते हैं। लेकिन गिफ्ट का सेलेक्शन करते समय पत्नी की पसंद का ध्यान रखें। गिफ्ट सुंदर होने के साथ लेटेस्ट ट्रेंड का हो तो पत्नी को जरूर भाएगा। आपकी हेल्प के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ स्पेशल गिफ्ट ऑप्शंस  के बारे में।

1- क्रिस्टल क्यूब विद एलईडी 
 यह क्रिस्टल क्यूब  शेप का होता है। इसमें चार एलईडी लगी होती हैं। इलेक्ट्रिक से कनेक्ट करने पर यह रोटेट भी करता है। वैसे ऑप्शन के तौर पर एडॉप्टर की जगह स्टैंडर्ड साइज का सिंगल सेल लगाने का स्पेस भी होता है। इस क्यूब में तीन फोटोज अपलोड की जा सकती हैं। जबकि क्रिस्टल का चौथा साइड फोटोज को रिफ्लेक्ट करने के लिए होता है।

2- ज्वेलरी बॉक्स
ज्वेलरी  बॉक्स महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। आप इस करवा चौथ में अपनी पत्नी को डिजाइनर ज्वेलरी बॉक्स दे सकते हैं। अगर आपकी पत्नी के पास ईयररिंग्स के अच्छा कलेक्शन है, तो उन्हें आप ईयररिंग्स स्टोरेज केज भी दे सकते हैं। इस तरह के ज्वेलरी बॉक्स में तकरीबन 24 अलग-अलग खांचे बने होते हैं, जिसमें अलग-अलग ईयररिंग्स रखे जा सकते हैं। गिफ्ट के तौर पर यह भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

3- डिजाइनर बैग्स
इन दिनों बाजार में कई तरह के बैग्स जैसे क्लच, डफल, फ्रेम बैग, मैसेंजर बैग, बकेट बैग, रिस्टलेट मौजूद हैं। अगर आपकी पत्नी भी बैग्स की शौकीन हैं, तो इनमें से कोई भी एक बैग आप इस करवा चौथ पर उनको तोहफे के रूप में दे सकते हैं। 

4- थ्री डी कपल मग
इन दिनों तरह-तरह के डिजाइनर सेरेमिक मग्स भी गिफ्ट के तौर पर दिए जाते हैं। इनमें थ्री डी कपल मग गिफ्ट के लिए बिल्कुल नया और फ्रेश गिफ्ट ऑप्शन है। यह मग कपल्स सेट में भी खरीदा जा सकता है। यानी एक मग आप खुद के लिए लें और दूसरा मग अपनी पत्नी के लिए। इसमें बना डिजाइन नॉर्मल सेरेमिक मग से बिल्कुल अलग होता है। इसमें आपको फ्लो लेस थ्री डी कॉम्बो, पैशनेट थ्री डी कॉम्बो, टेडी लव थ्री डी कॉम्बो जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे। 

5- ज्वेलरी  
ज्वेलरी हर महिला को पसंद होती है, आप अपनी वाइफ को उनकी पसंद की कोई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे रिंग, नेकलेंस, सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, मांग टिका आदि।

यह भी पढ़ें- विजय दशमी पर मां दुर्गा को लगाएं इस खास जलेबी का भोग, जानें पूरी विधि


संबंधित समाचार