होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कानपुर हिंसा : फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट कर जुटाए एविडेंस

कानपुर हिंसा : फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट कर जुटाए एविडेंस

 

कानपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हिंसा में साक्ष्य पुख्ता करने के लिए पुलिस की फॉरेंसिक टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएशन के जरिए छूटे साक्ष्यों को एकत्र किए हैं। 

हिंसा मामले में जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि हिंसा में शामिल गुनहगारों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई भी साक्ष्य छोड़ना नहीं चाहती। इसी कारण लोगों एक बार फिर कानपुर हिंसा स्थल पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मुआयना किया और क्राइन सीन रिक्रिएशन के छूटे साक्ष्यों को एकत्र किया।

इस मामले में कई लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी बातचीत की जा रही है, और किसी भी तरह से हिंसा में पाए गए गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सबूत के तौर पर पहले ही बहुत सी चीजे थाने में एकत्र है। इसके अलावा जो भी चीजे छूटी हैं, उन्हे एकत्र किरने के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल भेजा गया है। 

इस हिंसा मामले में कई सफाई कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल की पूरी फोटोग्राफी भी की गई है। आपको बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में अब तक 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही पोस्टर के जरिए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Fatehpur: नहाने गए सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूबे, पांच की मौत, दो की हालत गंभीर


संबंधित समाचार