होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कन्नड़ ऐक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

कन्नड़ ऐक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

 

कन्नड़ टीवी एक्ट्रे में उन्होंने अपने चेहरे की फैट फ्री सर्जरी (Fat Free Surgery) करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी उन्होंने अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ बिना घरवालों को बताकर गई थीं। जैसे ही उनके माता - पिता को इस घटना की जानकारी हुई उन्होंने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। वह 16 मई को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। 

डॉक्टर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत
बताया जा रहा है कि चेतना राज का निधन प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के चलते हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 16 मई की सुबह 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ परेशानी हुई थी। उनके फेफड़ों में अचानक पानी जमा होने लगा था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें नहीं बचा सके। चेतना के माता - पिता कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई है। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत (FIR) भी दर्ज करवा दी है।

हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में किया गया था शिफ्ट
चेतना राज ने Geetha और Doresani जैसे सीरियल्स में काम किया हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वह 16 तारीख को फैट फ्री सर्जरी के लिए बेंगलुरु के शेट्टीस कॉस्मेटिक सेंटर (Shetty's Cosmetic Centre) में गई थीं। जहां सर्जरी में कुछ गड़बड़ी हुई और उन्हें डॉक्टर्स ने शाम 5:30 Kaade हॉस्पिटल भेज दिया। वहां उन्होंने डॉक्टर्स को कहा कि मरीज का इलाज करें क्योंकि उसे कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ है।  

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12:रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे ये 13 सितारे, जल्द केपटाउन के लिए होंगे रवाना


संबंधित समाचार