होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हर घर तिरंगा अभियान: सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील

हर घर तिरंगा अभियान: सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां चल रही हैं। इसके चलते प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। इस अभियान में राज्य के गैर सरकारी संगठनों और संगठनों को भी साथ लिया जा रहा है।

बता दें कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में हिस्सा लेने और अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।

 

यह भी पढ़ें- Tiuni: खाई में गिरा उत्तरकाशी से सेब ले जा रहा बोलेरो वाहन, दो लोगों की मौके पर मौत


संबंधित समाचार