होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kajari Teej 2021: कजरी तीज का क्या है महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kajari Teej 2021: कजरी तीज का क्या है महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

कजरी तीज का व्रत करने के बाद उसका उद्यापन करना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि किसी भी व्रत का उद्यापन किए बिना उसका संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। कजरी तीज का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए करती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं इस व्रत को अच्छा और सुयोग्य वर प्राप्त करने के लिए करती हैं। कजरी तीज का व्रत भी हरियाली तीज और करवा चौथ की तरह ही निर्जला रहकर किया जाता है।

कजरी तीज 2021

कजरी तीज     :     25 अगस्त 2021 बुधवार

तृतीया आरम्भ :     24 अगस्त 2021 शाम 16:07 बजे

तृतीया समाप्त :     25 अगस्त 2021 शाम 16:21 बजे

कजरी तीज व्रत उद्यापन विधि

- कजरी तीज के दिन चार सत्तू के पिंड बनांए। इनमें से एक पिंड सास का, दुसरा मंदिर का, तीसरा पति का चौथा पिंड खुद का बनाएं।

- इसके अलावा सवा पाव -सवा पाव सत्तू के सत्रह पिंड और अलग से बनाएं। इनमें से 16 पिंडे सुहागनों के लिए और एक सांख्या के लिए रखें।

- इसके बाद इन सभी सत्रह पिंडों को प्लेटों में रखें और इन पर कुमकुम से टीका करें और लच्छा, सुपारी, एक सिक्का, गिट लगाएं।

- ये सभी प्लेटें 16 सुहागनों को दे दें। सुहागनों को पिंडों की प्लेटें देने के बाद एक प्लेट में बड़ा सा पिंड रखकर उसमें श्रृंगार की सभी वस्तुएं रखें और अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा रखकर अपनी सास के पैर छुकर उन्हें दे दें।

- अगर आपके घर में आपकी सास नहीं हैं तो आप अपनी नंद या किसी बुजुर्ग स्त्री को भी ये प्लेट दे सकती हैं। इसके बाद सभी 16 सुहागनों को सत्तू दे दें।

- इसमें जो आपने एक पिंडा मंदिर के लिए बनाया था उसे मंदिर में दान कर दें।

- दूसरा पिंडा पति को दे दें और एक पिंडा खुद रख लें।

- इसके बाद अपने घर के किसी लड़के जैसे देवर, भांजे, भतीजे आदि को एक तौलिया, वस्त्र और सत्तु वाली प्लेट कुछ दक्षिणा के साथ दे दें, लेकिन ये सातु वाली प्लेट अपने सगे भाई को बिल्कुल भी न दें।

- इसके बाद तीज माता का आशीर्वाद लें और जानें- अनजानें हुई भूल की क्षमा मांगे।

 

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले- रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डीआरडीओ ने पिछले कुछ समय में काफी काम किया


संबंधित समाचार