होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jyeshtha Purnima 2022 : ज्येष्ठ पूर्णिमा आज,  ऐसे करें मां लक्ष्मी पूजा, सभी परेशानियां होंगी दूर

Jyeshtha Purnima 2022 : ज्येष्ठ पूर्णिमा आज,  ऐसे करें मां लक्ष्मी पूजा, सभी परेशानियां होंगी दूर

 

इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2022) 14 जून को पड़ रही है। इसे हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र माना जाता है। मास के शुक्लपक्ष की आखिरी तिथि को ही पूर्णिमा तिथि कहा जाता है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को व्रत रखना बेहद शुभ और फलकारी होता है। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिजनेस से जुड़ी सभी परेशानियां भी दूर हो जाती है।

ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा
इस तिथि पर कुल 11 कौड़ियां लेकर, उन्हें एक लाल कपड़े में लपेटकर मां लक्ष्मी के पास रख दें। इन कौड़ियों पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। पूजा-अर्चना के बाद सभी कौड़ियां उठाकर कपड़े समेत अपनी तिजोरी के अंदर रख दें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

इस दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। चंद्र देव को दूध में शहद और चंदन मिलाकर अर्घ्य देने से सभी इच्छाएं पूरी होती है।

पीपल को अर्पित करें मीठा
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान कर पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा जरूर अर्पित करें। इससे जीवन की तमाम समस्याएं खत्म हो जाती हैं। व्यापार में लाभ के लिए एक लोटे पानी में कच्चा दूध और बताशा मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए भगवान विष्णु को न भूलें। साथ ही एक घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सकारात्म्कता का घर में वास होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। देवी को भोग में खीर जरूर चढ़ाएं। मां लक्ष्मी को यह भोग काफी पसंद है।

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले इससे संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2022: आज गंगा दशहरा के दिन मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानें धन लाभ पाने के अचूक उपाय


संबंधित समाचार