होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ganga Dussehra 2022: आज गंगा दशहरा के दिन मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानें धन लाभ पाने के अचूक उपाय

Ganga Dussehra 2022: आज गंगा दशहरा के दिन मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानें धन लाभ पाने के अचूक उपाय

 

गंगाजल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य में गंगा जल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पावन पर्व देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा 9 जून 2022, गुरुवार यानी आज के दिन मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा (Maa Ganga) हस्त नक्षत्र में पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

गंगा दशहरा के पर्व पर लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी में नहाने से व्यक्ति के 10 तरह के पाप धूल जाते हैं। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन की समस्याएं भी पूरी तरह से खत्म हो जाती हैं। जानें क्या है गंगा दशहरा के उपाय-

नौकरी में बाधा से मुक्ति का उपाय
अगर आपको काफी लंबे समय से नौकरी या व्यापार में किसी बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो, आप गंगा दशहरा के दिन एक मिट्टी का घड़ा लें। उसमें गंगा जल की कुछ बूंदें और थोड़ी सी शक्कर डालें। अब घड़े में पानी भरकर किसी गरीब को दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी में आने वाली सभी बाधाएं खत्म हो जाती हैं।

धन प्राप्ति के उपाय
गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं और थोड़ा सा जल बचा लें। उस बचे हुए जल से पूरे घर में छिड़काव करें। इससे सारी नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही धन आगमन की रुकावटें भी खत्म हो जाती हैं।

कर्ज से मुक्ति का उपाय
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के मुताबिक एक काला धागा लें और उसे नारियल में लपेटकर शिवलिंग के पास रख दें। इसके बाद अपनी समस्या की समाप्ति की प्रार्थना करें और शाम को काले धागे से लिपटा नारियल बहते जल में बहा दें। नारियल प्रवाहित करने के बाद पीछे मुड़कर बिल्कुल न देखें। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज की सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले इससे संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2022: कब है निर्जला एकादशी? जानें इस व्रत के नियम और महत्व


संबंधित समाचार