अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने परमाणु हथियारों को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। डेमोक्रेटिक कांग्रेस कैंपेन कमेटी (Democratic Congressional Campaign Committee) में जो बाइडेन ने कहा कि पाकिस्तान इस दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। पाकिस्तान के पास भारी मात्रा में परमाणु हथियार (Atomic Bomb) हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ उन्होंने इटली औ हंगरी जैसे देशों की भी आलोचना की है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार (Nuclear Weapon) हैं। अब भी वह लगातार इनकी संख्या बढ़ाने में लगा है। अनुमान के अनुसार पाकिस्तान के पास 2025 तक लगभग 200 परमाणु हथियार हो जाएंगे। जो बाइडन के इस बयान से पाकिस्तानी भड़क गए हैं और इमरान खान के समर्थक इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
रूस पर भी बरस पड़े जो बाइडेन
जो बाइडन ने कहा कि आज दुनिया बदल गई है। आपने कभी यह सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद एक रूसी नेता परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देगा। क्या किसी ने यह कल्पना भी की थी कि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे। जहां पर चीन रूस, भारत और पाकिस्तान के सापेक्ष अपनी भूमिका जानने की कोशिश करेगा? इस समय जो रूस में हो रहा है उसे हम कैसे संभालेंगे?
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ती आक्रामकता और पश्चिमी देशों की राय के चलते विश्व युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बार-बार रूस धमकी दे रहा है कि वह परमाणु हमला करने से भी नहीं चूकेगा। रूस ने सीमा से सटे कुछ इलाकों में अपने परमाणु हथियार भी तैनात कर रखे हैं।
यह भी पढ़ें- Nobel Peace Prize 2022: जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता Ales Bialiatski को मिला सम्मान