होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कैथल की महिला ASI से दुष्कर्म करने वाला जजपा नेता मुंबई से गिरफ्तार

कैथल की महिला ASI से दुष्कर्म करने वाला जजपा नेता मुंबई से गिरफ्तार

 

कैथल की महिला एएसआई से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी जजपा नेता को सीआईए-2 पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप निवासी गढी को जुहु मुंबई से गिरफ्तार किया गया। संदीप को भागने में मदद कर रहे सुरेंद्र उर्फ काला निवासी खुराना को भी गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि एक महिला एएसआई की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार उसने शिकायत दी थी कि वह शादीशुदा है, जो अपने पति से अलग रहती है। जनवरी 2016 में गांव गढी का जजपा नेता संदीप उससे मिला। जिसने उसे कहा कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। उसने झूठ बोलकर उसके साथ दोस्ती का रिश्ता बना लिया। एक दिन आरोपी उसके घर जूस लेकर पहुंचा जिसे पीने पर वह बेहोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाए।

वर्ष 2018 में आरोपी उसके घर से 20 तोले सोना निकाल कर ले गया और पूछने पर बताया कि वह जुए में हार गया। वह दिसंबर 2020 में गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में संदीप से बात की और शादी करने के लिए कहा, लेकिन संदीप जनवरी 2021 में अपनी पत्नी सुमन के साथ उसके घर आया। उसने गर्भ गिराने से मना कर दिया तो संदीप ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी पत्नी ने उसके मुंह में दवा डाल दी। जिससे गर्भपात हो गया। एसपी ने बताया कि उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस द्वारा मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Corona New Variant: हरियाणा सरकार ने किया अलर्ट जारी, रोडवेज बस सहित इन सबके लिए जारी की गाइ़डलाइन


संबंधित समाचार