होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

JJP Haryana:नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने छोड़ी पार्टी, इस दल में शामिल होने की अटकलें

JJP Haryana:नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने छोड़ी पार्टी, इस दल में शामिल होने की अटकलें

 

JJP Haryana: लोकसभा चुनाव सिर पर है और ऐसे में जननायक जनता पार्टी से एक-एक सदस्य इस्तीफा देते दिखाई दे रहे हैं। निशान सिंह के बाद अब नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी जजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा ईमेल के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के नाम प्रेषित किया है। कमलेश सैनी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं तो वहीं निशान सिंह का कांग्रेस में शामिल होने की अटकले हैं। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि बीते दिन जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद निशान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेजेपी के कई विधायक भी उनके साथ जा सकते है। 

कमलेश सैनी और निशान सिंह पहले भी छोड़ चुके है पार्टी

कमलेश सैनी ने 2022 में नारनौल नगर परिषद का चुनाव लड़ा था। उस समय जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन था और नारनौल से भाजपा ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा था। इस वजह से जजपा ने किसी को टिकट नहीं दी थी। इस बात से नाराज होकर कमलेश सैनी ने जजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से विजयी होने में कामयाब रही थी हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने दोबारा से जेजेपी का दामन थाम लिया था। 

वहीं निशान सिंह की नाराजगी पहले भी देखने को मिली थी, जब 2019 कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए देवेंद्र बबली को उनकी जगह टिकट दे दिया गया था। निशान सिंह 2000 में टोहाना से विधानसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने टोहाना से 2019 में विधानसभा चुनाव के समय प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन, पार्टी ने देवेंद्र बबली को टोहाना से चुनाव मैदान मे उतारा. उस समय निशान सिंह की नाराजगी नजर आई थी।

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का राष्ट्रव्यापी उपवास


संबंधित समाचार