होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में जियो कर्मचारियों ने की स्वच्छता ही सेवा पहल के की तहत सफाई, अभियान में लिया भाग

हरियाणा में जियो कर्मचारियों ने की स्वच्छता ही सेवा पहल के की तहत सफाई, अभियान में लिया भाग

 

Jio employees Haryana: रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने शनिवार को हरियाणा में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित इस अभियान में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मोहाली स्थित जियो हरियाणा राज्य कार्यालय ने नगर निगम मोहाली के सहयोग से फेज 7 इलाके में सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की शुरुआत मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू और रिलायंस जियो हरियाणा स्टेट बिजनेस हेड मंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद जियो कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और गलियों की साफ-सफाई की।

 यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं 

फेज 7 मोहाली के अलावा, पूरे हरियाणा में एक साथ कुल 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इन अभियानों में करीब 1100 कर्मचारियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। जियो की ओर से बताया गया कि यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जियो हरियाणा राज्य कार्यालय के वरिष्ठ नेतृत्व सदस्यों ने कहा कि यह अभियान कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का हिस्सा है और इसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे।

 ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक

केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर में जियो के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों ने इस अभियान में हिस्सा लेकर इसे एक राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन बना दिया। विभिन्न राज्यों में भी पार्कों, कॉलोनियों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। 


संबंधित समाचार