होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana में जेपी नड्डा ने भाजपा के 6 हाईटेक जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन

Haryana में जेपी नड्डा ने भाजपा के 6 हाईटेक जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन

 

बुधवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के 6 जिला कायार्लयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं, देश की जो तकदीर और तस्वीर बदली है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बदली हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा पीएम जनधन योजना की पहले विपक्षी मजाक बनाते थे, आज करीब 40 लाख से ज्यादा जनधन खाता धारक हैं। लॉकडाउन में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 8.34 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे, महिला जन धन खाताधारकों को 3 महीने तक 500-500 रुपये बैंक खाते में भेजे हैं। पहले हरियाणा भ्रष्टाचार के लिए तबादला उद्योग और भर्तियों में घोटाले के लिए जाना जाता था। बड़े-बड़े लोग भर्ती घोटाले में जेल गए। आज सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ने हरियाणा की तस्वीर बदल दी और हर चीज में पारदर्शिता आई है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ हिसार से तथा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट रेवाड़ी से जुड़े हुए हैं। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए मंच बनाया गया हैं। संगठनात्मक तौर सशक्त होने के लिए भाजपा के कदम जिला स्तर पर मजबूत हो रहे हैं। हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, नूंह में भाजपा द्वारा हाईटेक कार्यालय बनाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का दावा- हरियाणा में लाइन लॉस कम होने से राजस्व में हुआ इजाफा


संबंधित समाचार