होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Japan Earthquake: भूकंप से फिर कांपी जापान की धरती, 6 की तीव्रता से महसूस किए गए झटके

Japan Earthquake: भूकंप से फिर कांपी जापान की धरती, 6 की तीव्रता से महसूस किए गए झटके

 

Japan Earthquake: प्रशांत रिंग ऑफ फायर के समीप स्थित क्षेत्रों में अकसर भूकंप देखने को मिलते हैं। दुनियाभर के जितने भी देश इस भगौलिक इलाके में आते है वहां पर भूकंप और भूगर्भीय गतिविधियां होना आम बात है। प्रशांत महासागर में बसे देश जापान में मंगलवार को एक बार फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। देश के मध्य में धरती में सर्वाधिक कंपन महसूस किया गया है। फिलहाल जानकारी के अनुसार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6 मांपी गई है। 

बता दें कि नए साल पर एक तरफ जहां दुनिया 2024 का स्वागत कर रही थी, वहीं दूसरी ओर जापान को भंयकर भूकंप का सामना करना पड़ा था। जापान में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.5 मांपी गई थी। जिसके बाद सुनामी की आशंका को लेकर देश के पश्चिम तट पर अलर्ट जारी किया गया था। 

वहीं जापान के इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर ऊंचाई की सुनामी की लहरे भूकंप के कुछ देर बाद ही टकराना शुरू हो गई थी, सुनामी की इस घटना को लेकर किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी थी, जापान पुलिस और दमकल विभाग की सहायता से भूकंप और सुनामी वाली जगह से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।  इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों में सुनामी के खतरे का बाद प्रशासन ने इन इलाकों को तुरंत खाली करने की हिदायत दी थी। 

हवाई में स्थित सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार जापान के भूकंप के केंद्र से लगभग 300 किलोमीटर के दायरें में सुनामी की लहरे उठ सकने की चेतावनी दी थी। भूंकप के यह झटके इतने भीषण थे कि जापान के टोक्यो और कांटो में यह महसूस किए गए। 

राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है, प्रशासन से मिली जानकारी में बताया गया है कि करीब 3500 लोगों का अभी भी रेस्क्यू करना बाकि है, सिर्फ जापान के इशिकावा की बात करें तो 202 लोगों की जान नएवर्ष के दौरान आए भूकंप में चली गई है।   
 


संबंधित समाचार