होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'मेरा एडमिशन...', Janta Darshan में नन्हीं बच्ची की CM Yogi Adityanath से भावुक अपील, देखें Video

'मेरा एडमिशन...', Janta Darshan में नन्हीं बच्ची की CM Yogi Adityanath से भावुक अपील, देखें Video

 

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में बेहद भावुक दृश्य सामने आया। जनता दर्शन में एक छोटी सी बच्ची अनाबी अली अपनी मां फराह मुशर्रफ के साथ पहुंची। बच्ची ने सीएम योगी से शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के लिए गुहार लगाई. सीएम ने बच्ची से पूछताछ की और फिर उससे एक कविता भी सुनी, जिसके बाद वे काफी खुश नजर आए. उन्होंने तुंरत ही अधिकारियों को बच्ची के एडमिशन के निर्देश दिए। 

सीएम योगी और बच्ची अनाबी अली की बातचीत का वीडियो अब वायरल है। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का ये रूप सबको पसंद आ रहा है, मुख्यमंत्री इससे पहले भी परिवार के साथ आने वाले बच्चों से अक्सर बातचीत और दुलारते नजर आते हैं। 

बच्ची की मां बेहद खुश

बता दें कि जनता दर्शन में सीएम योगी जनता की समस्याओं को सुनते और उन्हें तत्काल समाधान के लिए निर्देश देते हैं। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। बच्ची को देखकर मुख्यमंत्री ने उसका नाम और काम पूछा, जिस पर बच्ची ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के लिए कहा। सीएम ने बच्ची से और भी कुछ पूछा इसके बाद एक कविता सुनाने को कहा तो बच्ची ने सूना दी।  सीएम ने उसकी एप्लीकेशन को लेकर अधिकारियों को एडमिशन कराने के लिए कहा। 

बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने बताया कि हम सीएम से मिलने आए थे, ताकि मेरी बेटी का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन हो सके। उसने सीएम के सामने कविता सुनाई। वह स्कूल जाने के लिए बहुत उत्सुक है। हमें आश्वासन मिला है कि एडमिशन हो जाएगा। 

सीएम से मिलकर बच्ची बेहद खुश

एडमिशन के लिए आई बच्ची अनाबी अली ने खुद कहा कि मैंने सीएम योगी जी से मिलकर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन की मांग की। उसने कहा कि एडमिशन अब हो जाएगा। 


संबंधित समाचार