होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ITC के चेयरमैन वाई.सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन

ITC के चेयरमैन वाई.सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन

 

मशहूर उद्योगपति और आईटीसी चेयरमैन वाई.सी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। आज सुबह देवेश्वर ने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कई गंभीर बिमारियों से जूझ रहे थे। वाईसी देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

वाई.सी देवेश्वर भारत की लीडिंग प्राइवेट कंपनियों में शुमार ITC (इंडियन टोबैको कंपनी) के सबसे लंबे समय तक चेयरमैन रहने वाले व्यक्ति थे। वे 11 अप्रैल 1984 को बोर्ड ऑफ कंपनी के डायरेक्टर नियुक्त किए गए थे और इसके बाद 1 जनवरी 1996 को वह बोर्ड के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव बनाए गए। तब से वह देश में सबसे लंबे समय तक सीईओ रहने वाले व्यक्ति हैं। देवेश्वर ने 1968 में आईटीसी कंपनी ज्वाइन की थी।

वाई.सी देवेश्वर ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की थी। 2011 में वाईसी देवेश्वर को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की तरफ से ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड और 2012 में वाईसी देवेश्वर बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर बने। इससे पहले 2006 में उन्हें बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा गया था। जुलाई 2011 की एजीएम में उन्‍हें 5 साल के लिए चेयरमैन बनाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने 2017 में पद छोड़ दिया था।


संबंधित समाचार