होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिसंबर में होगी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी, कार्ड की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

दिसंबर में होगी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी, कार्ड की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार कार्ड की कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

 

ईशा अंबानी की शादी का ये कार्ड दो हिस्सों में बंटा हुआ है। कार्ड के पहले बॉक्स पर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के नाम के पहले अक्षर ia लिखे हुए हैं। पहला बॉक्स क्रीम कलर का है। ये फूलों से सजा हुआ है। वहीं, दूसरा डब्बा लाइट पिंक और गोल्डन कलर का है। बॉक्स के अंदर मां लक्ष्मी की फोटो है। जो एक स्टैंड पर लगी हुई है। बॉक्स के खुलते ही गायत्री मंत्र साफ सुना जा सकता है। 

 

शादी के एक हफ्ते पहले अंबानी और पीरामल परिवार सभी फैमिली मेंबर और खास दोस्तों के लिए एक खास ड‍िनर पार्टी का आयोजन करेगा। ये डिनर पार्टी उदयपुर में होगी। डिनर पार्टी की थीम राजस्थानी कल्चर के मुताबिक होगी। 

 

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भारत में होगी। दोनों मुंबई में मुकेश अंबानी के घर पर ही भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे।

 

बता दें आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। फिलहाल आनंद पीरामल रियल्टी का काम देखते हैं। पीरामल ग्रुप की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुछ संपत्ति 72 हजार करोड़ रुपए है। 


संबंधित समाचार