होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'ईरान या तो समझौता करें वरना जंग के लिए रहे तैयार', ट्रंप का तेहरान को बड़ा संदेश

'ईरान या तो समझौता करें वरना जंग के लिए रहे तैयार', ट्रंप का तेहरान को बड़ा संदेश

 

US-Iran War: अमेरका और ईरान के बीच शांति समझौता ना होने की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप खासे नाराज हैं. ऐसे में ट्रंप ने अब ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि या तो ईरान समझौता कर ले या फिर जंग के लिए तैयार रहे. ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो वे कुछ "कठोर" कदम उठा सकते हैं.

हम ईरान के खिलाफ उठाएंगे कठोर कदम- ट्रंप

कनेक्टिकट के ग्रोटन जाते समय जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम ईरान के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं. देखते हैं क्या होता है. या तो वे समझौता कर लेंगे या हम कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो थोड़े कठोर होंगे, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा." इसके बाद ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वही करेंगे जो वे कहेंगे और वे एक अच्छे इंसान हैं.

ट्रंप ने की इजरायली पीएम नेतन्याहू की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ करते हुए कहा कि, "नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं उनसे करवाना चाहूंगा. वे बहुत अच्छे इंसान हैं. यह मत भूलिए कि वे युद्धकालीन प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और मेरे विचार से इज़रायल में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता. उन्होंने आगे कहा कि अभी इज़रायल में मेरा समर्थन 99 प्रतिशत है. मैं प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकता हूं, इसलिए शायद इसके बाद मैं इज़रायल जाकर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ूं.

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पहले भी कई युद्धों में शामिल रहा है, लेकिन ईरान के खिलाफ युद्ध को शुरू हुए केवल तीन महीने हुए हैं. देखते हैं क्या होता है. उन्होंने कहा, "आप इसे इस तरह समझिए: आप वियतनाम में 19 साल, अफगानिस्तान में 10 साल, इराक में 12 साल और कोरिया में 7 साल रहे. द्वितीय विश्व युद्ध अलग था, वह चार साल चला. मुझे यहां आए तीन महीने हो गए हैं, और इसमें से ज्यादातर समय युद्धविराम रहा है. और जानते हैं क्या? हमने इन अन्य युद्धों में लाखों सैनिक खोए हैं."


संबंधित समाचार