होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

GT vs RR क्वालीफायर मैच में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी मदद?

GT vs RR क्वालीफायर मैच में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी मदद?

 

GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज क्वालीफायर-2 होगा, जिसे जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ये मैच मुल्लांपुर (महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम) में खेला जाएगा. सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिनको लेकर GT के गेंदबाज सबसे ज्यादा प्लानिंग कर रहे होंगे। वैभव ने मुल्लांपुर में ही हुए एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जबकि गुजरात पिछले मैच में हारकर आ रही है। जानिए आज के मैच की पिच किसे ज्यादा मदद करेगी। 

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा. इस वेन्यू पर IPL के 16 मैच खेले गए हैं, पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 8-8 बार जीती है। इस सीजन यहां 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 में हाई स्कोरिंग मैच हुए हैं. पिछले मैच में यहां राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। 

GT vs RR क्वालीफायर-2 की पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 न्यू पीसीए की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर मैच हुआ था। ये पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, इसी पिच पर वैभव ने 12 छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 97 रन बनाए थे। हालांकि मौसम आज पिच के व्यवहार को बदल सकता है, लेकिन फिर भी यहां एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 230-240 रन बनाने होंगे, क्योंकि 200 के आस पास के लक्ष्य को चेज करना यहां ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला। 

बेशक राजस्थान रॉयल्स ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिमिनेटर मैच जीता है, लेकिन मौसम को देखते हुए आज भी कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। 

मुल्लांपुर में आज बारिश की संभावना

मैच वाले दिन, यानी शुक्रवार 29 मई को मुल्लांपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे, बारिश हो सकती है।  हवाएं भी 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है, ऐसे में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिल सकती है। 

गुजरात टाइटंस टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, जयंत यादव, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मानव सुथार, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, कोनोर एस्टरहुइजेन। 

राजस्थान रॉयल्स टीम

रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, डोनोवन फेरिरा (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, अमन राव, संदीप शर्मा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह, डसून शनाका, , लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, अमनजोत सिंह चहल, यश पुंजा। 


संबंधित समाचार