होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'सेंचुरी तो बनती रहेंगी, ट्रॉफी जीतना फोकस है...' Vaibhav Suryavanshi का बड़ा बयान

'सेंचुरी तो बनती रहेंगी, ट्रॉफी जीतना फोकस है...' Vaibhav Suryavanshi का बड़ा बयान

 

Vaibhav Suryavanshi Batting: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में मात्र 29 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने मैदान पर तबाही मचाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया.

इस पारी की बदौलत RR ने SRH को 47 रनों से 244 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कहा दिया. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए उन्होंने बड़ा बायन दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 फाइनल से पहले भरी हुंकार

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, 'जब हम जीतते हैं, तो हम बस पॉजिटिव इरादे को आगे बढ़ाते हैं और अगले मैच की ओर बढ़ते हैं. हम अगला मैच भी उसी तरह जीतने और फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे. मैं थोड़ा सोचता हूं, लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं. मैं बस उस गेम को खेलने की कोशिश करता हूं जिसमें मैं हूं और ज़्यादा नहीं सोचता. लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे किसी चीज पर काम करने की जरूरत है, तो मैं उस पर ध्यान देता हूं'.

वैभव ने आगे कहा कि, 'मैं बस यह सोचता हूं कि विरोधी टीम में बॉलर कौन हैं, मैं इस विकेट पर उनका सामना कैसे कर सकता हूं, बाउंड्री कितनी बड़ी हैं, बस इस तरह की चीजें. मैं बस अपने इरादे के साथ पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं. जब मैं ऐसा करता हूं, तो बॉलर प्रेशर में रहते हैं. इसलिए मैं इसे जारी रखने और गेम पर हावी होने की कोशिश करता हूं'.


संबंधित समाचार