होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2026 Final Venue बदला: चिन्नास्वामी का पत्ता कटा, इन शहरों को मिली प्लेऑफ की मेजबानी

IPL 2026 Final Venue बदला: चिन्नास्वामी का पत्ता कटा, इन शहरों को मिली प्लेऑफ की मेजबानी

 

IPL 2026 Final: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नहीं होगा। आम तौर पर IPL की डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर ही अगले सीजन का फाइनल खेला जाता है। मगर, इस बार ऐसा नहीं होगा. IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जाएगा। IPL 2026 के फाइनल और प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू की लिस्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक 3 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें अहमदाबाद के अलावा दो और शहर धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ हैं। 

क्यों बदला IPL 2026 के फाइनल का वेन्यू?

BCCI के IPL 2026 के फाइनल के वेन्यू में बदलाव करने के पीछे की वजह ‘MLA’ विवाद को बताया जा रहा है। उस विवाद ने सुरक्षा कारणों और राजनीतिक खींचतान के चलते बोर्ड की चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे में BCCI ने कोई रिस्क ना लेते हुए फाइनल के वेन्यू में बदलाव का फैसला किया। 

क्या है MLA विवाद?

MLA विवाद IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले शुरू हुआ था. ये कहते हुए कि जनप्रतिनिधि VIP होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए, MLA के लिए 5 टिकट की मांग की गई थी। इसके बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि MLA और MP को RCB के मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। टिकटों के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे, जिसे कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने निराधार बताया और कहा कि टिकट जब ऑन लाइन बुक होते हैं तो उसके दुरुपयोग का सवाल ही नहीं उठता। बहरहाल, इस विवाद अंत ना देखते हुए BCCI ने IPL 2026 के फाइनल को वहां नहीं कराने का फैसला किया। 

कहां खेले जाएंगे क्वालिफायर और एलिमिनेटर?

IPL 2026 के क्वालिफियर और एलिमिनेटर मुकाबले देश के 2 शहरों में खेले जाएंगे। क्वालिफायर 1 का आयोजन धर्मशाला में होगा जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। 


संबंधित समाचार