RCB VS GT Head to Head: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर रजत पाटीदार की आरसीबी होगी, जो जीत दर्ज करके प्लेऑफ टॉस-2 में पहुंचना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर होगी गुजरात टाइटंस, जो जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में एक कदम आगे बढ़ाना चाहेगी. तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
RCB VS GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 3 मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 206 रनों का रहा है, तो लोएस्ट स्कोर 147 रनों का है. पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब गुजरात ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है GT और RCB का रिकॉर्ड
चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं और 1 मैच में उन्हें हार का सामना किया है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र। अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन