होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL में इन खिलाड़ियों का पहला मैच बना आखिरी, फिर नहीं मिला कभी मौका

IPL में इन खिलाड़ियों का पहला मैच बना आखिरी, फिर नहीं मिला कभी मौका

 

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय और  सबसे बड़ी लीग है। आईपीएल लीग में हर साल दिग्गज खिलाड़ी खेलने आते हैं और कई नए चेहरे ऐसे होते हैं जो रातों-रात स्टार बन जाते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छोटे खिलाड़ियों को स्टार बनने का मौका मिलता है। लेकिन आईपीएल में कई बड़े खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो अपने देश की टीम में तो खेल रहे हैं लेकिन उन्हें आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिलता। आईपीएल में खेलने वाले कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो आईपीएल का सिर्फ एक आधा ही मैच खेल पाए हैं। 

ये खिलाड़ी कोई छोटे खिलाड़ी नहीं है बल्कि अपनी टीम और दुनियाभर में अपने आप को कई बार साबित कर चुके हैं। क्रिकेट की दुनिया में इन खिलाड़ियों का बड़ा नाम है।

इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम आता है श्रीलंका क्रिकेट टीम के अकीला धनंजय का, वैसे तो श्रीलंका क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक स्पिनर देखने को मिले हैं। लेकिन अकिला धनंजय श्रीलंका टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक माने जाते हैं। श्रीलंका के अकिला धनंजय भी उसी लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें केवल आईपीएल में एक बार ही खेलने का मौका मिला था।

श्रीलंका टीम के इस ऑफ स्पिनर ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था। लेकिन आईपीएल 2018 में अकिला धनंजय का पहला और आखिरी मैच साबित हुआ। आईपीएल 2018 में अकिला धनंजय मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। धनंजय ने इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में धनंजय ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी। लेकिन इस मैच में उन्हें एक भी सफलता नहीं लगी थी। इस मैच के बाद धनंजय को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला।

आईपीएल का एक ही मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मशरफे मुर्तजा का नाम भी शामिल है। मशरफे मुर्तजा बहुत लंबे समय तक बांग्लादेश टीम के कप्तान रहे हैं और बांग्लादेश क्रिकेट का एक बड़ा नाम हैं लेकिन आईपीएल में उनका भी सिक्का नहीं चमका। मशरफे मुर्तजा को साल 2009 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था और उन्हें डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। लेकिन वह मैच मशरफे मुर्तजा के लिए बेहद खराब साबित हुआ था। वो मैच मशरफे मुर्तजा के लिए आईपीएल का पहला और आखिरी मैच साबित हुआ।

इसी लिस्ट में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी यूनुस खान भी शामिल हैं। यूनिस खान भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2008 में जब पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में शामिल हुए थे तो पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी शामिल हुए थे। यूनिस खान को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में जगह भी दी थी। इस मैच में यूनुस खान ने 7 गेंदों पर 3 रनों की पारी खेली थी। यह मैच यूनुस खान के लिए आखिरी मैच बन गया।

यह भी पढ़ें- BCCI का बड़ा फैसला, IPl से हटा कोई खिलाड़ी तो मिलेगी सजा ! 


संबंधित समाचार