होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL: हार के बाद CSK को एक और झटका, स्लो ओवर रेट के लिए Dhoni पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

IPL: हार के बाद CSK को एक और झटका, स्लो ओवर रेट के लिए Dhoni पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।"

बयान के अनुसार, आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बता दें कि तीन बार की चैंपियन सुपर किंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- कोरोना के चलते दिल्ली में हालात बेहद गंभीर, CM केजरीवाल बोले- हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, पर...


संबंधित समाचार