होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2020 RCB vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया

IPL 2020 RCB vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 31वें मैच में कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) और  टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल (53) की बेहतरीन पारियों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया।  इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। विराट कोहली की 48 रन की पारी के बाद मौरिस की आखिरी ओवरों में आठ गेंदों पर ताबड़तोड़ 25 रन की नाबाद पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर छह विकेट पर 171 रन बनाए।

मौरिस ने तीन छक्के लगाए। बैंगलोर ने मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 24 रन जुटाए जिसमें तीन छक्के लगे।  पंजाब ने दो विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक अग्रवाल और राहुल ने एक बार फिर पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने आठ ओवर में 78 रन जोड़े। इस दौरान मयंक ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 25 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

राहुल ने तीसरे ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। मयंक ने चौथे ओवर में चहल की तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद लगातार दो चौके लगाए। राहुल ने नवदीप सैनी जबकि मयंक ने उडाना की गेंद पर छक्का लगाया जिससे छह ओवर में पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए। गेल शुरू में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। राहुल ने इस दौरान 12वें ओवर में मोहम्मद सिराज की आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर गेल का दबाव कम किया। गेल ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ 13वें ओवर में दो छक्के लगाकर आपने हाथ खोले।

मौरिस की गेंद पर रिव्यू से वह एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचे। राहुल ने इसी ओवर में एक रन लेकर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गेल भी अब लय हासिल कर चुके थे और उन्होंने मोहम्मद सिराज के 16वें ओवर की शुरूआती दो गेंदों में छक्का और चौका लगाया। राहुल ने भी इस ओवर में एक छक्का लगाया। गेल ने इसके बाद सुंदर के द्वारा किये गए 17वें ओवर में भी दो छक्के लगाए और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। गेल ने 45 गेंद की पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया जबकि राहुल ने 49 गेंद में इतने ही छक्के और चौका की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से दी मात, जानें किसने कितने Run बन


संबंधित समाचार